गिरडीह, दिसम्बर 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। गुरुवार को सरिया कॉलेज में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन के साथ चल रहे वार्षिक खेल प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन बालिका वर्ग में ऑरेंज ग्रुप की टीम 38-35 के अंतर से ब्लू ग्रुप को हराने में कामयाब रही। वही बालक वर्ग में ब्लू ग्रुप के टीम 55-40 अंकों से ऑरेंज ग्रुप से जीतने में सफल रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर करण कुमार दास, द्वितीय उमेश कुमार दास तथा तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार रहे। वहीं तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर अभिषेक कुमार बरनवाल, द्वितीय स्थान पर अभय कुमार वर्मा तथा तृतीय स्थान पर सोनू मंडल रहे। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर रानी कुमारी, द्वितीय रिया कुमारी तथा तृतीय स्थान पर पूजा कुमारी रही। अंत में प्राचार्य तथा शिक्षकों के द्वारा सभी विजेता प...