गिरडीह, अप्रैल 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को सरिया के लालोकोनी गांव से बहुत ही दु:खद खबर सामने आई। गांव की दो लड़कियों के शव गांव के ही एक अनुपयोगी कुएं में मिली। चार पांच घंटे की काफी खोजबीन के बाद दोनों के कुएं में डूबने की जानकारी मिली। मिली जानकारी के अनुसार इस गांव के दैनिक मजदूर हदीस मियां की बेटी नगमा खातून 18 वर्ष एवं सरफराज मियां की बेटी साहिन प्रवीण 16 शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब अपने घरों में शौच की बात कहकर निकली थी लेकिन पांच घंटे तक करीब तीन बजे जब दोनों वापस नहीं लौटी तब परिजनों को चिंता हुई। यह भी पढ़ें- किशोरी समेत दो ने जहर खाकर दे दी जान फिर ग्रामीणों के सहयोग से खोजबीन शुरू की गई। फिर संदेह के आधार पर गांव के अनुपयोगी कुएं में दोनों के डूबे होने की बात सामने आई जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.