गिरडीह, जुलाई 19 -- सरिया। सरिया थाना क्षेत्र के फेकरपारी एवं निमांटांड़ गांव में वर्षों से अवैध रूप से संचालित दो आरा मिलों पर शनिवार को वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आईएफएस अधिकारी मोहित बंसल के नेतृत्व में वन विभाग एवं सरिया पुलिस की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी कर दोनों अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों मिलों के संचालक मौके से फरार हो गए। करीब चार घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान वन विभाग ने सात लाख की सामग्री जब्त की है। जिसमें लगभग चार लाख रुपये मूल्य की आरा मशीनें तथा करीब तीन लाख रुपये की अवैध लकड़ियां है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: अवैध तरीके से माइका की खुदाई कर रहे तस्करों पर कार्रवाई, जेसीबी हुई जब्त जब्त की गई मशीनों और लकड़ियों को जेसीबी की मदद से चार ट्रैक्टरों पर लादकर सरिया स्थित वन कार्याल...