गिरडीह, अप्रैल 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को सरिया के ठाकुरबाड़ी मैदान में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत-महात्माओं के सान्निध्य में दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुई। इसके बाद मंचासीन संतों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान 'जय श्रीराम' के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सरिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरिया, एस आर के डीएवी एवं अन्य निजी व सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, शिव तांडव स्तोत्र और आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का ...