गिरडीह, अप्रैल 13 -- सरिया फीडर एवं केशवरी फीडर में मेंटेनेंस के तहत शुरू किया गया कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। यह कार्य बीते 13 नवंबर तक पूर्ण किया जाना था, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण अब अप्रैल माह तक भी अधूरा पड़ा है। यानी यह काम लगभग छह महीने से लटका हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है। जानकारी के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के अंतर्गत सरिया फीडर को दो अलग-अलग फीडरों में बांटना था, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो सके। तय समय सीमा के अनुसार यह काम 8 नवंबर में 13 नवंबर 2025 में ही पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन कार्य की धीमी गति और लापरवाही के कारण इसे लगातार टाला जाता रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ठंड के मौसम में बिजली बंद कर यह काम पूरा कर लिया जाता, तो आम जनता को इतनी दिक्कतों का सामना नह...