गिरडीह, सितम्बर 4 -- सरिया, प्रतिनिधि। रोजगार की तलाश में मध्य प्रदेश काम करने गया सरिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो पिछले कई दिनों से लापता हैं। 11 अगस्त की रात नागदा जंक्शन से उसके लापता होने की सूचना मिलने के बाद से परिजन परेशान हैं। काफी खोजबीन के बावजूद अब तक मनोज का कोई सुराग नहीं मिल पाया है और उसका मोबाइल भी बंद बताया जा रहा है। इधर, घर में मातम पसरा हुआ है और पत्नी चमेली देवी समेत पूरा परिवार उसकी सकुशल वापसी की आस लगाए बैठा है। गोविंदपुर निवासी स्वर्गीय नारायण महतो के पुत्र मनोज कुमार महतो रोजगार के लिए 6 अगस्त 2026 को मध्य प्रदेश गया था। परिजनों के अनुसार, वह तिरला निवासी ठेकेदार रामकिशोर महतो के माध्यम से एलएंडटी कंपनी में काम करने गया था। इसी दौरान 11 अगस्त की रात करीब 11 बजे नागदा जंक्शन से...