इटावा औरैया, मार्च 7 -- शनिवार की दोपहर मुख्य चौराहे पर एक मकान में काम करते समय एक युवक की ग्राइंडर मशीन से दो अंगुली कट गई। ग्राम कुनैठा निवासी सुभाष चन्द्र पुत्र रामदास ने बताया कि वह कस्बा के चौराहे पर एक मकान में ग्राइन्डर से सरिया काटने का काम कर रहा था। तभी अचानक उसके हाथ की दो अंगुली कट गई। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिसे 50 शैय्या अस्पताल लाया गया, वहां पर डाॅ. पुष्पेन्द्र कुमार ने उपचार किया। हालत गंभीर होने पर जिला‌ अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...