गिरडीह, अप्रैल 3 -- सरिया। सरिया के निमाटांड़ स्थित बराकर पुल के समीप खाता संख्या 169, प्लॉट संख्या 38, रकबा 1 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को लेकर करीब 25 वर्षों से चला आ रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। यह मामला मुस्तकीम अंसारी एवं ताहिर अंसारी बनाम महेश प्रसाद वर्मा, भुनेश्वर यादव, टूपलाल महतो, पार्वती देवी समेत अन्य के बीच लंबित था। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका (सिविल) संख्या 3854/2022 के तहत विचाराधीन था। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपने आदेश में स्पष्ट किया कि पूर्व में टाइटल सूट संख्या 127/2001 में 3 जून 2002 को पारित समझौता डिग्री के आधार पर भूमि का सीमांकन किया जाना उचित होगा। न्यायालय ने सक्षम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि दोनों पक्षों की उपस्थिति में जमीन का भौतिक सत्यापन क...