गिरडीह, फरवरी 12 -- सरिया, प्रतिनिधि। बुधवार की सुबह सरिया बागोडीह पथ के खेरोंन मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से 19 वर्षीय सत्यम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक रॉयल इनफील्ड बाइक से बागोडीह होते हुए जमुआ के तारा चुंगलों स्थित अपना घर जा रहा था। इसी बीच वह घटना का शिकार हुआ। सरिया पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में रखा है। जानकारी के अनुसार सत्यम बगोदर स्थित इनफील्ड शो रुम में कार्य कर रहा था। वह कंपनी की बाइक लेकर जमुआ अपना घर तारा चुंगलो जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर सोनू पांडेय व जिप सदस्य अनूप पांडेय समेत अन्य लोग पहुंचे। सभी ने युवक की मौत पर दुख जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...