गिरडीह, सितम्बर 9 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के कुसमाडीह के ग्रामीणों एवं सरिया बीडीओ ललित नारायण तिवारी के बीच हुआ विवाद अब गरमाने लगा है। यह तूल तब पकड़ा जब बीडीओ ने सरिया थाना में सात नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कामकाज में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही सहायक निर्वाची पदाधिकारी होने के नाते कुसमाडीह का एसआईआर सरिया मुख्यालय में कर दिया। यानी पूरी तरह ग्रामीणों को दोषी बताया गया। लेकिन इसी बीच पंचायत भवन में लगे सीसीटीवी ने बीडीओ द्वारा युवकों के साथ की गई मारपीट को उजागर कर दिया। इस मामले पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह के तेवर गर्म था। फिर उन्होंने फेस बुक पोस्ट से वीडियो वायरल कर बीडीओ की कार्यशैली पर उंगली उठाई जिसके बाद लोगों के सामने सारी सच्चाई सामने आ गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: ग्रामीण युवकों को थ...