गिरडीह, अप्रैल 16 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया थाना क्षेत्र के पुरनीडीह गांव में गुरुवार सुबह वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अवैध आरा मिलों पर औचक छापेमारी की। यह छापेमारी सुबह करीब साढ़े सात बजे से लेकर 10 बजे तक चली। अभियान का नेतृत्व प्रशिक्षु डीएफओ राजेश कुमार ने किया। जानकारी के अनुसार, पुरनीडीह गांव में अशोक शर्मा, मनोज यादव एवं चिड़ा सोरेन द्वारा कई वर्षों से अवैध रूप से आरा मिल संचालित किए जाने की सूचना वन विभाग को मिल रही थी। इसी आधार पर सुनियोजित तरीके से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी, सरिया पुलिस तथा आरआईबी के जवानों की मौजूदगी में तीनों अवैध आरा मिलों को ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- समन्वय बैठक में संयुक्त गस्त का निर्णय मौके से आरा मशीनों को उखाड़कर जब्त कर लिया गया। इसके साथ ही भारी मात्...