फिरोजाबाद, मार्च 18 -- थाना नारखी में रामजानकी पत्नी जय प्रकाश निवासी बदनपुर ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के साहूकार पुत्र रामबाबू, अजय पुत्र साहूकार, अनुज, नितिन, सरिता, राधा, बेबी, किरन ने मिलकर आलू के मामले को लेकर गाली गलौज की। आरोपियों ने अपने हाथों में डंडा और हथियार लिए और मारपीट शुरू कर दी। जब रामजानकी को बचाने के लिए उसका पति जय प्रकाश और उसका बेटा शिवकुमार, हरेंद्र आए तो उनके साथ भी लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। फरसे और सरिया से हमला करते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां दीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...