सरिया, डंडों और ईंट पत्थरों से हमला में चार पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 23 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सैंथरा गांव में पुराने विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में तीन लोग घायल हो गए। सैंथरा गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली से घर का सामान लेने के लिए सोमवार सुबह करीब सात बजे गांव आया था। आरोप है कि उसी दौरान परिवार के शमसुद्दीन, दिलशाद, शादाब और गुलशाद पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने एक राय होकर लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में मोहम्मद इस्लाम, उसके भाई मोहम्मद शलीम तथा रुखसार अहमद घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मारपीट की घटना में पांच घायल, चार पर हुआ मुकदमा आरोप है कि जाते समय आरोपितों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.