गिरडीह, मई 7 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया वन क्षेत्र के नावाडीह एवं निमाटांड़ गांव में इन दिनों 25 से 30 हाथियों का झुंड ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बुधवार की देर रात हाथियों के झुंड ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। किसानों की फसलों, बागवानी और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया। लगातार बढ़ते हाथी आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया गया कि हाथियों के झुंड ने रामा यादव, द्वारिका यादव और भुनेश्वर यादव के लगभग 7 से 8 एकड़ जमीन में लगे मकई, भिंडी, झिंगा, लौकी, टमाटर और गन्ने की फसलों को पूरी तरह रौंद डाला। इसके अलावा खेतों में लगे केले के पौधों को भी नष्ट कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों ने आम के बगीचों में घुसकर पेड़ों और बागवानी को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। इस सीजन में फल देनेवाले कई आम के पेड़ टूट गए। हाथियों का आतंक यहीं न...