लखीमपुरखीरी, अगस्त 30 -- लखीमपुर। कस्ता विधानसभा के गोमतीनगर कालोनी में रहने वाली सरिता वर्मा को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। उनको राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से सरिता वर्मा का मनोयन किया गया है। जिम्मेदारी दी गई है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत व गतिशीलता में अपना योगदान देंगी। सरिता के मनोनयन पर जिले के सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...