रामगढ़, जून 17 -- ​रामगढ़। छावनी परिषद अंतर्गत शहरी क्षेत्र के वार्डों में शहर सहिया चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। सभी वार्डों में प्रतिनियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक,कर्मचारियों की मौजूदगी महिलाओं की आम सभा होती है। वहीं, चुनाव के तहत सहिया का चयन किया जा रहा है।

चुनाव का निष्पादन बुधवार को वार्ड नंबर-06 स्थित श्री कृष्णा विद्या मंदिर परिसर में शहर सहिया पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव में स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।​रोमांचक मुकाबले में सरिता देवी की जीत हुई। शहर सहिया​ के चुनाव में कुल तीन प्रत्याशी मैदान में उतरें थे। उनके बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। मतों की गिनती के बाद सरिता देवी पति- रामचंद्र राणा ने अपने प्रतिद्वंदियों को पराजित की और 50 वोटों से शानदार जीत दर्ज की। शहर सहिया की घोषणा होते ही, उनके ...