कौशाम्बी, अगस्त 3 -- आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन विस्तार अभियान के तहत कौशाम्बी में महिला मोर्चा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने पुनवार निवासी सरिता देवी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार यह निर्णय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के निर्देश पर लिया गया है। नियुक्ति पत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम की विचारधारा बहुजन हिताय-बहुजन सुखाय को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...