सराहनीय कार्य करने पर पीआरवी कर्मियों को किया सम्मानित
बागपत, जून 1 -- एसपी बागपत ने उत्कृष्ठ ओर सराहनीय कार्य करने पर डायल-112 के पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि पीआरवी 4034 ओर पीआरवी 5408 को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पीआरवी ऑफ दा डे चुना गया है। पीआरवी 4034 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दिल्ली-दून एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस को ईंधन उपलब्ध कराया था। एंबुलेंस शव लेकर मुबंई जा रही थी। वहीं, पीआरवी 5408 के पुलिसकर्मियों ने अग्रवाल मंडी टटीरी में पटाखों का जखीरा पकड़ा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.