सराहनीय कार्यों के लिए याद किए जाएंगे विनोद यादव
बक्सर, मार्च 31 -- बक्सर, हिप्र। शहर के बाजार समिति रोड स्थित होमगार्ड कार्यालय परिसर में जिला समादेष्टा विनोद कुमार यादव के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान होमगार्ड और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों और कर्मियों ने उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद करने, सम्मान देने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंटकर विदाई दी। जिला समादेष्टा विनोद यादव ने बताया कि उन्हें बेगूसराय में स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें लखीसराय व खगड़िया का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। इस क्रम में नवपदस्थापित जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह का पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत किया गया। साथ ही पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया गया। मौके पर एसडीएफएसओ सुनंदा कुमारी व शिखा कुमारी सहित अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.