सरारी से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
सीवान, अगस्त 12 -- गोरेयाकोठी, एक प्रतिनिधि। सरारी उत्तर पंचायत के सरारी गांव से मंगलवार को कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ। देवघर रवाना होने से पहले कांवरियों ने गांव स्थित विभिन्न मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला। कांवरियों के जत्थे में रंजन तिवारी, विकास मिश्रा, पियुष दुबे, दीपु तिवारी, मुकेश तिवारी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बोल बम के जयघोष के साथ बाबाधाम रवाना हुआ कांवड़ियों का जत्था
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.