अलीगढ़, मई 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सराय हकीम कांड में दो और लोगों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सत्यापन के बाद इनकी रिहाई होगी। 12 मार्च की रात को भाजयुमो नेताओं के दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पुलिस की ओर से 12 नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें 16 लोगों को पुलिस ने जेल भेजा था। स्थानीय स्तर से सभी की जमानत रद्द कर दी गईं। इसके बाद आरोपियों ने हाईकोर्ट की शरण ली। इसमें यश गुप्ता, शशांक व अन्य की जमानत मंजूर हो चुकी है। अधिवक्ता प्रवीण नाथ शर्मा ने बताया कि अब हाईकोर्ट स्तर से हनी शिवाजी व मोहित शर्मा की जमानत मंजूर हुई है। जल्द ही इनकी रिहाई हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...