अलीगढ़, मार्च 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सराय हकीम कांड के बाद पार्टी की हुई छीछालेदर के चलते भाजपा नेतृत्व मंथन में जुट गया है। संगठन की मैाजूदा स्थिति को देखते हुए बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है इसी फजीहत के चलते अब तक जिला व महानगर टीम की घोषणा नहीं की जा सकती है। वहीं मुख्य टीम घोषित होने के बाद ही भाजपा युवा मोर्चा की टीम घोषित होगी। आगामी दिनों में होने वाले पंचायत और विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को नई धार देने में भाजपा जुटी हुई है। इस बार नए चेहरों को वरीयता देते हुए जातीय समीकरण साधने पर फोकस है। ब्रज क्षेत्र में शामिल अलीगढ़ जिला एवं महानगर, आगरा जिला, शाहजहांपुर जिला, हाथरस एवं मैनपुरी में पदाधिकारियों के नाम पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी है। सूत्रों के अनुसार स्थानीय स्तर जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारि...