हाजीपुर, अप्रैल 21 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। सराय थाना पुलिस ने लूटपाट के उद्देश्य से निकले बाइक सवार दो अपराधियों को एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नीरज कुमार पिता विरेन्द्र सहनी बेलसर थाना क्षेत्र के सोरहथा गांव निवासी, जबकी संदीप कुमार पिता रमेश सहनी काजीपुर थाना क्षेत्र के पहेतीया गांव निवासी बताया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों अपराधियों को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो की वैशाली पुलिस द्वारा जिले के गंभीर और वांछित श्रेणी के अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बीते शनिवार को भी भगवानपुर थाना पुलिस ने भगवानपुर स्टेशन के समीप एक युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इस संबंध में एसडीपीओ सदर-2 लालगंज गोपाल मंडल ने बताया की...