हाजीपुर, फरवरी 10 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। सराय थाना के समीप से मंगलवार की सुबह करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। शव बरामद की खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि वशिष्ठ सहनी एवं पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अजय साह घटना स्थल पर पहुंचे और शव बरामद की सूचना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जहां तहां कबाड़ी चुनने का काम करता था। मंगलवार की अहले सुबह सराय थाना के समीप सड़क पश्चिम एक दुकान के पीछे मृत पड़ा था। समाचार प्रेषण तक मृतक का पहचान नहीं हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...