हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- भगवानपुर,संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के शीतल भकुरहर चंवर में जेसीबी से खोदे गये गढ्ढ़े में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव बरामद की खबर आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी जुट गई। लोगों ने शव बरामद की सूचना सराय थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच काफी मशक्कत कर शव को बाहर निकाला। शव देखने से ऐसा प्रतीत होता था की युवक का शव तीन चार से गढ्ढे में पड़ा था। मृतक युवक करीब 22 वर्ष का था। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी हैं। मृतक मटियाला कलर का टी-शर्ट और पैंट पहने हुआ था। इस संबंध में थानाध्यक्ष मणीभूषण कुमार ने बताया की अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे रखा जाएगा। घटना की जांच पड़ताल की...