सीवान, अगस्त 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सराय थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 665 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त करते हुए इस मामले में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में मैरवा के तितरा मिश्रौली निवासी पवन कुमार यादव व नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी सलमान अली शामिल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सराय थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 665 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों में पवन कुमार यादव व सलमान अली शामिल हैं। पुलिस ने शराब ढ़ोने में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार दो...