मिर्जापुर, जनवरी 9 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के सराय टेकौर मोहल्ले की साफ-सफाई करा दी गई है। अब लोगों को अब गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने गुरुवार को मोहल्ले की साफ-सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा दिया, जिससे अब नाली ओवरफ्लो नहीं करेगी। वहीं, प्रकाश के लिए खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवा दिया गया है। नगर पालिका प्रशासन ने टूटी सड़कों का भी मरम्मत कराने का फैसला किया है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर चुनार के सराय टेकौर मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को चार दिसंबर के अंक में 'रास्ता सही न सामुदायिक भवन, गंदगी अंधेरे से घबराता है मन' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। उनका कहना था कि मोहल्ले में साफ-सफाई नहीं ...