फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की बबली कॉलोनी से तीन नाबालिग छात्राएं रहस्यम हालत में लापता हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तीनों छात्राएं सराय ख्वाजा स्थित राजकीय विद्यालय में पढ़ती हैं। तीनों की उम्र 12 से 15 वर्ष है। तीनों के माता-पिता मजदूरी का कार्य करते हैं। शुक्रवार सुबह रोज की तरह वे काम पर चले गए थे। शाम को जब घर लौटे तो बच्चियां घर पर नहीं मिलीं। आसपास तलाश करने और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं लगा।परिजनों ने तुरंत सराय ख्वाजा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। प्रारंभिक जांच में शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तीनों बच्चियां एक साथ कैमरे में जाती हुई दिखाई दी हैं। इसके बाद वे किस दिशा में ग...