हरिद्वार, मई 31 -- हरिद्वार, संवाददाता। उपनगरी ज्वालापुर के सराय क्षेत्र में रविवार को लोग दिन में साढ़े पांच घंटे तक की बिजली कटौती से परेशान रहे। कटौती के दौरान लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। मरम्मत काम के लिए ऊर्जा निगम ने बिजली की कटौती की। दोपहर के समय बिजली आपूर्ति सुचारू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को राहत मिली। रविवार को उपसंस्थान ट्रांसपोर्ट नगर के सराय फीडर पर ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने मरम्मत का काम किया। इस दौरान सराय, हरिलोक कॉलोनी, राजलोक कॉलोनी, सब्जी मंडी रोड आदि की बिजली आपूर्ति शहरी क्षेत्र से जोड़ने का काम किया गया। मरम्मत काम के लिए सुबह सात बजे बिजली की सप्लाई बंद की गई। यह भी पढ़ें- सराय क्षेत्र में साढ़े पांच घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान काम पूरा होने के बाद दोपहर 12:30 बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह...