उन्नाव, अप्रैल 7 -- सोनिक, संवाददाता। मेरठ-प्रयागराज गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बन रहे औद्योगिक कॉरिडोर को लेकर सराय कटियान गांव के किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। मुआवजे में असमानता का आरोप लगाते हुए किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर समान दर से मुआवजा देने की मांग की है। सदर तहसील क्षेत्र के सराय कटियान गांव के लगभग 50 किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि अधिग्रहण में भेदभाव का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के दूसरे चरण के लिए 116 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके लिए सरकार द्वारा 55 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजा तय किया गया है। किसानों ने आरोप लगाया कि सराय कटियान से सटे ग्राम पंचायत मुर्तजानगर के किसानों को इसी परियोजना के तहत 70 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दिय...