भदोही, मार्च 20 -- सुरियावां (भदोही), हिन्दुस्तान संवाद। सराय कंसराय उप डाकघर के पोस्टमास्टर रवि कुमार और सहायक पोस्ट मास्टर हरमेंद्र को डाक वितरित न करने के मामले में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया। दोनों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है। उधर, मामला प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को अफसरों ने जनपद के कई डाकघरों में जांच पड़ताल की, इससे हड़कंप की स्थिति रही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव निवासी परमेंद्र कन्नौजिया ने पिछले दिनों डाक निरीक्षक से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि सराय कंसराय उप डाकघर से तीन वर्षों से रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पैन, आधार कार्ड आदि अहम दस्तावेजों का वितरण नहीं किया जा रहा है। कार्यालय में कागजात इधर-उधर फेंके पड़े हैं। जिसके बाद विभाग की टीम ने सोमवार को डाकघर में छानबीन की। इस दौरान वर्ष 2024, 2025 एवं 2026...