सहारनपुर, मार्च 2 -- डीएम मनीष बंसल ने होटल संचालकों को सराय अधिनियम के तहत तत्काल पंजीकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं, थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में होटलों के सत्यापन करने तथा प्रशासन के सतन मिलकर अवैध व अपंजीकृत प्रतिष्ठानों को बंद कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। खास है कि जिला प्रशासन की अभी तक की समीक्षा में 20 होटल ऐसे चिन्हित हुए हैं जो सराय अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत नहीं पाए गए।डीएम ने इस बाबत एडीएम प्रशासन को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी प्रतिष्ठानों को तत्काल नोटिस जारी कर निर्धारित अवधि के भीतर विधिवत पंजीकरण कराने अथवा संचालन बंद करने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे होटलों का सत्यापन कराएं तथा प्रशासनिक अधिकार...