समस्तीपुर, मई 29 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के पतैली, रामचंद्रपुर गांव में आगामी 01 जून से 9 जून तक भव्य श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं एवं आयोजन स्थल पर विशाल यज्ञ मंडप का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 01 जून को सुबह कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में वृंदावन धाम की प्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी श्यामा जी श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगी।आयोजकों के अनुसार महायज्ञ में देश के विभिन्न हिस्सों से संत-महात्माओं का आगमन होग।महायज्ञ के आयोजक श्री श्री 108 गणेश जी महाराज ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक च...