समस्तीपुर, मार्च 5 -- सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के सरायरंजन हाई स्कूल के निकट एनएच 322 सड़क पर वुधवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सरायरंजन नगर पंचायत के वार्ड-03 निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र अमन कुमार (22) के रूप में की गई। घटना के संबंध में लोगों ने बताया की उक्त युवक अपने हीं बाइक से कहीं जा रहा था इसी दौरान उक्त जगह पर किसी वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर लगने के बाद अमन सड़क पर गिर गया, तत्क्षण उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। युवक के मौत की सूचना पर परिजनों एवं गांव में होली के दिन खुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा दिया। वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...