समस्तीपुर, फरवरी 10 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिये क्षेत्र के मंदिरों की रंगाई पुताई साफ सफाई काफी जोर शोर से की जा रही है। क्षेत्र के हरिलोचनपुर, सरायरंजन, बृजेश्वर धाम मंदिर, मुसरीघरारी, रूपौली बुजुर्ग, रायपुर आदि पंचायतों के मंदिरों को आकर्षक ढ़ंग से साज सज्जा की जा रही है। क्षेत्र के मंदिरों में महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए आसपास के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...