समस्तीपुर, फरवरी 20 -- सरायरंजन। सरायरंजन पश्चिमी पंचायत के गुढमा पैक्स पर पैक्स अध्यक्षों का 15 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। इसमें मधुबनी जिला के बेनीपट्टी प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों ने भाग लिया। सहकारिता पदाधिकारी विजय कुमार विश्वास एवं सुरेश राम की उपस्थिति में प्रशिक्षण दिया गया। इन सभी पैक्स अध्यक्षों को गुढमा पैक्स के पैक्स प्रबंधक विपिन कुमार ईश्वर ने पैक्स में होने वाले विकास, किसानों के लिए व्यवस्था, किसानों को खाद आदि की जानकारी दी। प्रशिक्षक विपिन कुमार ईश्वर ने बताया की मधुबनी जिला के 375 पैक्स अध्यक्ष को 15 दिनों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष ललन कुमार ईश्वर, वाचस्पति ईश्वर, दीपक कुमार, वीरेंद्र कुमार ईश्वर ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण लेने वाले पैक्स अध्यक्षों में गांगूली के पैक्स ...