समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- मृत्युंजय ठाकुर सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बखरी बुजुर्ग वार्ड संख्या 2 में शनिवार को कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। बच्चों के चेहरों पर नई किताबें पाकर खुशी साफ झलक रही थी।कार्यक्रम के दौरान प्रधान शिक्षक महेश झा ने कहा कि समय पर पुस्तक मिलने से बच्चों की पढ़ाई अब निर्धारित समय पर शुरू हो सकेगी। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं वरीय शिक्षिका बेबी कुमारी ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य लोगों में विकास प्रभाकर, दीपक कुमार यादव और वर्षा रानी शामिल रहे। सभी ने इस पहल क...