आजमगढ़, अप्रैल 2 -- सरायमीर, आजमगढ़। अगलगी की घटनाओं पर त्वरित नियंतत्र के लिए ग्रामीणों ने सरायमीर क्षेत्र में फायर स्टेशन के निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरायमीर क्षेत्र में फायर स्टेशन न होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।ग्रामीणों ने कहा िसरायमीर क्षेत्र में अग्निशमन स्टेशन न होने से गर्मी समेत अन्य दिनों में जब भी कहीं अगलगी की घटनाएं होती हैं तो दूसरे स्टेशन से फायर बिग्रेड की गाड़ी को बुलानी पड़ती है। फूलपुर समेत अन्य दूर दराज स्थित स्टेशन से दमकल की गाड़ी आने में काफी विलंब होता है। जिससे अगलगी की घटना में तत्काल नियंत्रण न मिलने से हर साल लाखों की क्षति होती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए फायर स्टेशन के साथ ही दमकल वाहन का प्रबंध करने की मांग की है। जिससे आग...