सरायन नदी में मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
सीतापुर, मई 14 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना के जयरामपुर पुल के नीचे सरायन नदी में बुधवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला। नदी में शव देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर शव कमलापुर और संदना बार्डर क्षेत्र में होने के कारण दोनों थाने की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल संदना क्षेत्र में तय होने के बाद संदना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आसपास के लोगों से शिनाख्त करवाने का प्रयास किया पर पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी संदना के मुताबिक मृतक के शरीर पर नीली जींस व मरून रंग की शर्ट थी। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला जिसकी उसकी पहचान हो सके। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ नहीं हो सकी। आसपास के थानो में हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के बारे में पता किया जा रहा है। शव की शिनाख्त के लिए प्रया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.