धनबाद, मार्च 19 -- धनबाद। सरायढेला, मुरलीनगर, कृष्णा नगर, चूना गोदाम सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की दोपहर एक से चार और दामोदर, तेलीपाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि सरायढेला व दामोदरपुर फीडर की बिजली बाधित कर मेंटेनेंस व पेड़ की डाली काटी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...