धनबाद, मार्च 20 -- धनबाद। सरायढेला क्षेत्र में गुरुवार को तीन घंटे की सूचना देकर सात घंटे बिजली काटी गई। इससे लोग परेशान रहे। बिजली सुबह 10 बजे गई, जो शाम पांच बजे के बाद लौटी। मेंटेनेंस को लेकर कार्मिक नगर, लोहारकुल्ही, वीर कुंवर सिंह कॉलोनी, चूना गोदाम सहित आसपास क्षेत्र में बिजली काटी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...