धनबाद, मई 18 -- सरायढेला थाना क्षेत्र में पाइप चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। आवेदक तंजीम अंसारी ने बताया कि वह सिपहा इंजिकॉन प्राइवेट लिमिटेड में साइट सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है। यह कंपनी पेयजल विभाग के लिए पाइपलाइन बिछाने और पानी टंकी निर्माण का काम करती है। बताया कि कुसुम विहार स्थित पानी टंकी निर्माण कार्य के लिए रखी गइ पाइप की देखरेख करता है। 16 मई की शाम काम समाप्त कर मजदूर स्टोर रूम में थे। इसी दौरान 17 मई की रात करीब 12 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े ट्रक पर पाइप लोड कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीएम आवास के समीप खड़े ट्रक को ले भागा अपराधी सूचना पर मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि ट्रक (यूके06सीसी8162) पर 17 पाइप लोड की जा चुकी थी। मजदूरों की मदद से ट्रक चालक और खलासी को पकड़ लिया गया। दोनों की पहचान उत्तराखंड निवासी ...