धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। सरायढेला वसंत विहार रेडियो सेंटर के पास रहने वाले विजय कुमार सिंह के घर से चोरों ने मंगलवार को दिन में हजारों रुपए के गहनों की चोरी कर ली। विजय कुमार अपने पुत्र के पास इलाज के लिए कोलकाता गए हुए हैं। उनके भतीजे सरायढेला सुभाष नगर निवासी आशीष कुमार सिंह ने बुधवार को सरायढेला थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि चोर ने ताला तोड़ कर दो ग्राम सोने के आभूषण के अलावा 16 चांदी के सिक्के और पांच जोड़ी पायल की चोरी कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...