धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद। बिग बाजार, गोल बिल्डिंग, चाणक्या नगर, नीलांचल कॉलोनी, शक्ति विहार कॉलोनी, स्टील गेट, सहयोगी नगर सेक्टर वन और टू, आयुष विहार कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को चार घंटे बिजली नहीं रहेगी। सहायक अभियंता ऋषि सागर श्रीवास्तव का कहना है कि मंगलवार की सुबह साढ़े दस से ढाई बजे तक बिग बाजार फीडर की बिजली बंद कर मेंटेनेंस व पेड़ की डाली काटी जाएगी। इस कारण बिजली नहीं रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...