धनबाद, जून 14 -- धनबाद। सरायढेला क्षेत्र में शनिवार रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी रोहित कुमार साव के नेतृत्व में देर रात तक वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान में ट्रैफिक थाना प्रभारी जय प्रकाश समेत बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई तथा ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चालकों की जांच की गई। कुल 356 से अधिक वाहन चालकों की जांच की गई, जिसमें आठ चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। इनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...