बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- तहसील क्षेत्र के गांव सरायघासी में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। छत पर सो रहा पिता व उसका मासूम पुत्र नीचे आ गिरे। हादसे में पिता को मामूली चोट आयीं हैं। गांव सरायघासी निवासी बंटी मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी पूजा, वृद्ध मां रामभूली देवी बड़ी पुत्री हिमांशी, पुत्र गोपाल, जयश समेत चार बच्चे हैं। पीड़ित बंटी ने बताया कि करीब आठ साल पहले गाटर पटिया का मकान निर्माण कराया था। बुधवार की रात वह मकान की कच्ची छत पर अपने डेढ वर्षीय बच्चे के साथ सो रहा था। जबकि परिवार के अन्य लोग मकान के बाहर आंगन में सो रहे थे। यह भी पढ़ें- छत से गिरने से टेंट व्यवसाई की मौत इस दौरान करीब डेढ बजे अचानक से मकान भरभराकर गिर गया। वह भी खाट समेत अपने पुत्र समेत नीचे गिर गये। हादसे में उन्हें मामूली चोट आयी। आवाज होने आसपास के लोग मौके पर एक...