सुपौल, मार्च 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता एनएच 27 पर चिकनी गांव के पास शनिवार को सड़क दुघर्टना में बाइक सवार भपटियाही बाजार के वार्ड 9 निवासी किशन पासवान का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर एसके सत्या ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विजय कुमार बाइक पर सवार होकर चिकनी जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गया। दुर्घटना में विजय कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। डाक्टर ने बताया कि उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.