सुपौल, मार्च 30 -- सरायगढ़, निज संवाददाता भपटियाही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को चांदपीपर पंचायत के वार्ड 8 से 330 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद की है। उक्त जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चांदपीपर पंचायत के वार्ड 8 निवासी जगदीश यादव के टाटफूस के बना हुआ जलावन रखने वाले घर से 330 बोतल देसी नेपाली शराब बरामद किया है। मौके से पुलिस को देखकर शराब तस्कर फरार हो गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत जगदीश यादव के विरुद्ध भपटियाही थाना केस संख्या 87/26 दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...