सराईकेला, मार्च 29 -- सरायकेला । सरायकेला के राजबांध महावीर अखाड़ा की ओर से आयोजित शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही एक झांकी रविवार देर रात सड़क हादसे का शिकार हो गई। चाईबासा लौटते समय रात लगभग 2 बजे हंसाहड़ी बस्ती के पास झांकी लदी ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई ।ट्रॉली पर छत्रपति शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित थी। बड़ी और ऊंची प्रतिमा होने के कारण सड़क पूरी तरह से ब्लॉक हो गई, जिससे चाईबासा-टाटा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और झांकियों लेके आये टीम को बीच सड़क पर पलटी ट्रॉली और प्रतिमा को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 3 घंटे की कड़ी मेहनत के ...