सराईकेला, मार्च 20 -- सरायकेला सदर अस्पताल में आज विश्व मुख स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम और ओरल स्क्रीनिंग अभियान का आयोजन किया गया। इस वर्ष के वैश्विक अभियान की थीम एक खुशहाल मुँह, एक खुशहाल जीवन है के तहत अस्पताल में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए विशेष ओरल स्क्रीनिंग (मुख जांच) शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों के दांतों और मसूड़ों की जांच की और मुख कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी दी। अस्पताल के दंत चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने मौखिक स्वच्छता के महत्व पर सत्र आयोजित किए। इसमें बताया गया कि कैसे तंबाकू, धूम्रपान और अत्यधिक चीनी का सेवन दांतों...